श्री महावीर दल दशहरा कमेटी, अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी एवं पंजाबी समाज ने संयुक्त रूप से किया भव्य आयोजन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री महावीर दल दशहरा कमेटी, अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी एवं पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम हनुमान मंदिर, लैय्या बिरादरी से ऐतिहासिक एवं भव्य दंडवत परिक्रमा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोषों के बीच निकाली गई इस परिक्रमा से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रवीण बतरा जोशी,हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ और पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
दंडवत परिक्रमा के शुभारंभ से पूर्व श्रीराम हनुमान मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी के प्रधान धर्म बरेजा, महासचिव राज मिगलानी, सरपरस्त ओमप्रकाश नारंग, लोकनाथ मिगलानी, ओमप्रकाश ढींगड़ा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, यश बब्बर, महेंद्र वर्मा, पप्पू नागपाल, राजेश अरोड़ा, वाई.आर. खेड़ा, तिलक अरोड़ा, अभिषेक गिरधर, राजीव गिरधर, आर.एस. गांधी, पवन खन्ना, चंद्रशेखर तनेजा, कृष्णकांत आर्य, मनीष ढींगड़ा, मनोज गोदारा, बलदेवराज ठुकराल, आर.एस. वर्मा, जगदीश चंद्र गोयल, चन्नी लाल चोपड़ा, अरविंद गुप्ता, दिनेश छाबड़ा, सुरेश चंद्र सिंगला, राजकुमार छिब्बर, के.पी. निझावन, संजय वधवा, चंदर नारंग एवं अरुण गोपाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय गौड़ ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी के व्यापार, कारोबार और धन-धान्य में निरंतर वृद्धि करें तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
इस मौके पर प्रवीण बतरा जोशी ने कहा कि दंडवत परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन न केवल लोगों की भगवान के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। इन परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पंकज सिंगला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है।
अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी के प्रधान धर्म बरेजा एवं महासचिव राज मिगलानी ने बताया कि संस्था पिछले 77 वर्षों से लगातार इस ऐतिहासिक दंडवत परिक्रमा का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि यह ओल्ड फरीदाबाद की सबसे प्राचीन दंडवत परिक्रमाओं में से एक मानी जाती है। सात दशकों से अधिक समय से चली आ रही यह धार्मिक परंपरा आज भी उसी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ निभाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस परिक्रमा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ओल्ड फरीदाबाद के जिन-जिन क्षेत्रों से यह गुजरती है, वहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग इसका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। यही सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा इस धार्मिक आयोजन को विशेष पहचान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ युवा कार्यकर्ता भी बढ़-चढक़र योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग और श्रद्धालुओं की आस्था ही इस आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के लोकनाथ मिगलानी, ओमप्रकाश ढींगड़ा, घनश्याम वधवा, किशन छाबड़ा, दीनानाथ वधवा, तिलक जी, अमित मिगलानी, टिंकू मिगलानी, मोहित नारंग एवं मोहित वीर जी सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

