फरीदाबाद |  पुलिस महानिदेशक हरियाणा महोदय के आदेशानुसार तथा माननीय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त एनआईटी श्मकसूद अहमद की अध्यक्षता में एनआईटी जोन की पुलिस-पब्लिक कोऑर्डिनेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन हरियाणा टूरिज्म परिसर, बड़खल में किया गया।

गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त बड़खल, मुजेसर एवं कोतवाली, एनआईटी जोन के सभी थाना प्रबंधक एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग टीम की प्रभारी निरीक्षक सुनीता, समन्वयक,सामुदायिक पुलिसिंग एवं ट्रैफिक ताऊ की विशेष उपस्थिति रही।

गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस उपायुक्त शमकसूद अहमद ने सभी गणमान्यजनों, RWA प्रधानों, सरपंचों एवं मार्केट एसोसिएशन प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा पुलिस विभाग की आमजन के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनी गईं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त मकसूद अहमद ने सभी से अपील की कि पुलिस और समाज मिलकर कार्य करें ताकि नशे रूपी राक्षस को जड़ से खत्म किया जा सके, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है और हमारा उद्देश्य है कि हर पीड़ित को समय पर न्याय मिले।

गोष्ठी के समापन पर पुलिस उपायुक्त ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा,

“आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। मिशन को सफल बनाने के लिए सूचना साझेदारी बढ़ाएं और पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित समाज का निर्माण करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)