पिछले पांच साल में अन्य राज्यों के 22,93,961 लोगों ने लिया हरियाणा में राशन

 

फरीदाबाद। केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी राशन सामग्री प्राप्त कर चुके हैं। यह बात हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताई।
उन्होंने बताया कि वन नेशन- वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत लेन – देन की संख्या में हरियाणा हमेशा पहले अथवा दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन नेशन – वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन का लेन-देन हर महीने बढ़ रहा है।
नागर ने बताया कि इसी उद्देश्य से, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कॉल सेंटर में एक टोल फ्री नंबर 14445 और 1800 -180 -2405 भी उपलब्ध है। इस नंबर पर कॉल करके राज्य के बाहर का कोई भी लाभार्थी वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत पूछताछ कर सकता है।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा में सितम्बर 2019 से लेकर अब तक अन्य प्रदेशों के कुल 22,93,961 लाभार्थियों ने राशन लिया है। हरियाणा प्रदेश ने अपने लाभार्थी नागरिकों को राशन वितरण करने में पिछले पांच सालों में अधिकतर माह अग्रणी स्थान बनाए रखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)