फरीदाबाद, 05 जून। सीएमओ डॉ जयंत आहूजा ने बताया कि जिला फरीदाबाद में कोविड-19 से संबंधित स्थिति वर्तमान समय में पूरी तरह से नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में कोविड के जो कुछ मामले सामने आए हैं, वे संख्या में बेहद सीमित हैं और उनमें पाए गए लक्षण अत्यंत माइल्ड हैं।

उन्होंने बताया कि इन संक्रमित मरीजों में केवल सामान्य सर्दी, हल्का बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण ही पाए गए हैं। अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए कुछ ही दिनों में पूर्ण रूप से स्वस्थ हो रहे हैं। इन मामलों में किसी भी प्रकार की अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ी है, जो इस बात का प्रमाण है कि संक्रमण का स्वरूप वर्तमान में बेहद सामान्य और कमज़ोर है।

इसके साथ ही, जिला स्तरीय निगरानी समिति एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा इन मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि यह वायरस किसी भी गंभीर या चिंताजनक वेरिएंट का हिस्सा नहीं है। जीनोम प्रोफाइलिंग में नॉमिनल स्ट्रेन ही सामने आया है, जिसका प्रभाव बेहद सीमित और नियंत्रित है।

स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने हेतु पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकीय सुविधाएं, दवाइयां, ऑक्सीजन आपूर्ति तथा प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है।

जनता से यह अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)