फरीदाबाद |  बता दें कि आदर्श नगर वासी लड़की ने पुलिस थाना आदर्श नगर में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 11 मई की रात के समय अपनी नानी के घर से अपने घर जा रही थी। जब वह राठी पार्क के पास पहुंची तो वहां खड़े दो लड़को ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जब उसने विरोध किया तो उनमें से एक ने उसको पकड़ लिया और जब वह चिल्लाई तो दूसरे लड़के ने उसे चाकू मार दिया। जिसके बाद वहां से भाग गये। जिस पर पुलिस थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना आदर्श नगर की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मनीष वासी शिव कॉलोनी व मनीष वासी आदर्श नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है तथा एक बालक को अभिरक्षा में लिया है।

पुछताछ में सामने आया कि 5 जून को गिरफ्तार आरोपी मोनू (घोड़ा बग्गी का काम करने वाला) ने कॉल करके तीनों आरोपियों एक शादी समारोह में बुलाया था। जब आरोपीगण वहां खड़े होकर बात कर रहे थे तभी शिकायतकर्ता वहां से गुजर रही थी, तब मोनू से साथियों के साथ दोस्ती करने के लिए कहा। जब लड़की ने मना किया तो मोनू ने पीड़िता को पकड़ लिया और बालक ने पीड़िता पर नुकिली वस्तु से हमला कर दिया तथा अपने साथियों के साथ मोटरसाईकिल पर बैठ कर भाग गया।

आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।

माननीय अदालत में पेश कर दोनों मनीष को जेल भेजा गया तथा जूवनाइल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)