समग्र विकास कार्यों के लिए पहचानी जाती हैं भाजपा सरकारें – विपुल गोयल
प्रदेश के विकास में प्रखरता से लगी है ट्रिपल इंजन सरकार – राजेश नागर

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के चंदावली, नवादा सहित पांच गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6.86 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं राज्यमंत्री राजेश नागर प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी सरकार कर रही है। वैसे भी भाजपा की सरकारें समग्र विकास कराने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से हम क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। इसी प्रकार समस्त हरियाणा का समग्र विकास किया जा रहा है। सरकार की विकास योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं यही कारण है कि राज्य और केंद्र में तीसरी बार आप लोगों ने भाजपा की सरकारें बनाई हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपका सहयोग इसी प्रकार आगे भी मिलता रहेगा।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार जोरदार विकास करवा रही है। आज जनता की तकलीफों को दूर करने के लिए हम जनता के दरवाजे भी जा रहे हैं और खुले दरबारों का भी आयोजन कर रहे हैं। इसके साथ साथ समस्त विकास कार्यों में प्रशासनिक सहयोग से पूरी नजर रखी जा रही है जिससे कि लोगों को समय पर विकास का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, वार्ड 44 के पार्षद प्रदीप टोंगर सहित पांचों गांव के सरपंच एवं सरदारी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)