फरीदाबाद। सेक्टर-16 किसान भवन में जाटा समाज द्वारा तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम एच. एस मलिक और श्रीमति शशि मलिक के  सौजन्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर सुनीता मलिक, राज राणा,सरोज सिंह,आशा हुड्डा, राजमती ढिल्लों, राज मलिक,अंजू चौधरी, मंजू, राखी व नीलम सहित बहुत सारी बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर शशि मलिक ने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। तीज हमारे समाज में नारी की भूमिका और उसकी आंतरिक शक्ति का उत्सव है। इस अवसर पर राज राणा ने देशवासियों को, विशेषकर महिलाओं को, हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार हमें प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी परंपराओं की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने सभी महिलाओं के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए अंत में उन्होनें अपील की कि सभी लोग इस पर्व को आपसी भाईचारे,प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)