फ़रीदाबाद।  भूड़ कॉलोनी गली न०5 डेयरी मोहल्ले की गलियों के हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। डेयरी संचालकों की ओर सीवरेज में गोबर बहाया जा रहा है, जिससे मुख्य रास्तों पर पानी खड़ा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान को लेकर निगम ओल्ड फ़रीदाबाद जॉइंट कमिश्नर संस्था ह्यूमन लिगल क्राइम कंट्रोल संस्था की राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल द्वारा शिकायत दी गई और उन्होंने ख़ुद भी दौरा किया था, और स्थानीय लोगों से मिली उनको आश्वासन भी दिया गली के स्थानीय लोगो ने बोला कि ये बोला कि ये डेयरी क्षेत्रों में लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। डेयरी संचालक गोबर सीवर के मैन हॉल में बहा रहे हैं।सीवरेज ब्लाॅक होने की समस्या आ रही हैं। वहीं,
एक ओर जहां प्रदेश व केंद्र सरकार स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने देख रही है। शहर में सामाजिक संस्थाएं व आम नागरिक भी इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। जागरूकता का अभाव कहें या लापरवाही, लेकिन कुछ लोग अपने कर्तव्य को भूलकर इस अभियान को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं।
ओल्ड फ़रीदाबाद भूड़ कॉलोनी गली न०5 में सीवर में गोबर से आसपास जहां गंदगी फैल रही है, वहीं राहगीरों को भी परेशानी होती है। वहीं भूड़ कॉलोनी में पिछले काफी अरसे से सीवरेज की समस्या है। बारिश के समय तो कॉलोनी में जलभराव रहता ही है। सामान्य दिनों में भी कुछ गलियों में सीवरेज का पानी गलियों में भर जाता है। इस ओर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हम अपने शहर को स्मार्ट सीटी बनाने का सपना देख रहे हैं। यह सपना तभी साकार हो सकता है, जब प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक भी अपना कर्तव्य को समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)