पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने बांटे नि:शुल्क सेनेटरी पैड

फरीदाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा एवं हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के निर्देशानुसार आज बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलीगेट प्रियंका मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा संचालित नारी स्वास्थ संकल्प प्रियदर्शीनी उड़ान योजना के तहत बने सैनिटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस का संकल्प गरीब महिलाओं, बच्चियों तक सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आज प्रियदर्शिनी उड़ान योजना द्वारा महिलाओं को माहवारी में कपड़े से मुक्ति और कमाई के अवसर भी मिल रहे हैं। इस दौरान महिलाओं को सम्बोधित करते हुए प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कहा की प्रियदर्शिनी उड़ान योजना महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को सैनिटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। हरियाणा में बीते 11 वर्षों से सत्ता पर काबिज़ भारतीय जनता पार्टी की संवेदनहीन सरकार हरियाणा की महिलाओं तक सैनिटरी पैड तक नहीं पहुँचा पाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस ने प्रियदर्शिनी उड़ान योजना की पहल शुरू की और यह योजना देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के माध्यम से हम महिलाएं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ रहे हैं। कांग्रेस का लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए अवसर प्रदान करना है। इस दौरान प्रियंका मनोज अग्रवाल ने बल्लभगढ़ की बदहाली पर कहा कि बल्लभगढ़ शहर की हालत बदतर होती जा रही है। अगर पूरे प्रदेश में कोई जिला सबसे ज्यादा बदहाल है, तो वह बल्लभगढ़ है। टूटी सडक़ों, पीने के पानी की किल्लत, सफाई व्यवस्था की बदहाली और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से जनता परेशान है, लेकिन बीजेपी सरकार सिर्फ झूठे वादों से लोगों को बरगला रही है। भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ महिला कांग्रेस जल्द ही बल्लभगढ़ एक जन जागरण अभियान का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव चौधरी सोनू चौधरी, कांग्रेस सेवादल की प्रदेश सचिव सगीरन खान, सेवादल प्रदेश सचिव नसीमा खान, महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवती, रेनू अग्रवाल, मोनिका गर्ग, कंचन गोयल, बबिता, रेखा प्रधान, सरोज भाटी, आशा अग्रवाल, मंजू, इंदु सहित महिला कांग्रेस की समस्त इकाई मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)