जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि


फरीदाबाद।
 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी अमर रहे, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। श्री कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता, आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी। श्री कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे है और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है और समर्पित रहेगी। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोहित नागर, राजेंद्र चपराना, योगेश ढींगड़ा, सत्यवीर डागर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, रिंकू चंदीला, रोहित सिंगला, अनिल कुमार नेताजी, ठाकुर राजाराम, गौरव ढींगड़ा, ईश्वर कौशिक, विनोद कौशिक, विधान प्रताप सिंह, सरला भामौत्रा, सुनीता फागना, शालिनी चोपड़ा, हरिओम, सुरेश बैनीवाल, देवेेंद्र दीक्षित, नरेंद्र कौशिक, बेदी प्रधान, जीशान, सतीश एडवोकेट, अर्जुन, बब्बन खान, एनके शर्मा, वेदराम शर्मा, वेदप्रकाश यादव, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, संजय सोलंकी, विकास फागना, राजेंद्र चौहान, जामिल मलिक, योगेश तंवर, प्रवीण कुमार अरुण अग्रवाल, राजेंद्र छाबड़ा, जितेंद्र चंदेलिया, ईशांत कथूरिया, बिजेंद्र मोवी, युद्धवीर झा,  राजा सैनी, जवाहर ठाकुर, मेहरचंद, अर्जुन सैनी, इकबाल कुरैशी, डा. पराग गौतम, जयभगवान भारद्वाज देव वशिष्ठ, विवेक, महेंद्र ग_वाल, बघेल साहब, आजाद, मदन बैंसला, दुर्गा प्रसाद झा साहब सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)