श्री गणपति महोत्सव आज से शुरू, महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा ढोल नगाड़ो संग निकली गई शोभा यात्रा

–    मंडल द्वारा 31 अगस्त तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा

फरीदाबाद ।  महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 26 अगस्त को गणेश प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा 5बी- 81 से उत्सव स्थल गांधी कॉलोनी तक निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के गगनभेदी नारों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस वर्ष मंडल ने “ऑपरेशन सिन्दूर” थीम के तहत पंडाल की आकर्षक साज-सज्जा की है, जिसमें पारंपरिक मराठी संस्कृति की झलक के साथ आधुनिकता का समावेश किया गया है। पंडाल में विशेष रूप से पर्यावरण-संवेदनशील सजावट का ध्यान रखा गया है, जिसमें पुनः उपयोग योग्य सामग्री का प्रयोग किया गया है।

यात्रा में सभी वर्ग के व्यक्ति, महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे, सभी ने खूब नाचा गाया. रास्ते में जहा जहा गणेश प्रतिमा की यात्रा रुकी वहा वहा लोग बाप्पा का आशीर्वाद लेने से खुद को रोक न पाए . मंडल के संरक्षक यशवंत पांचाल जी ने बताया की गणेश उत्सव का आयोजन बाल गंगाधर तिलक जी ने सभी जाती के धर्म लोगो को इक्कट्ठा करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का आयोजन किया. मंडल द्वारा गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ढोल एवं डीजे की धुन पर यात्रा शुरू एवं उत्सव स्थल तक पहुँची।

शोभायात्रा में मंडल के राजेन्द्र पांचाल, चिंतामणि, विनय, यशवंत पांचाल, लक्ष्मण पांचाल, रविन्द्र, प्रवीन राठोड, तेजस, कर्ण शर्मा, हरेन्द्र, सचिन पांचाल, शेखर, उत्तम कुमार, रोहित, अक्षय, विनय रोहिल्ला, मीनाक्षी पांचाल, भारती पांचाल, किरण पांचाल, निशा, पौर्णिमा, भावना पांचाल, गायत्री पांचाल एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल द्वारा 27 अगस्त को श्री गणेश प्रतिमा की पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)