खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने खरीफ फसल की खरीद और एमएसपी पर दिया जवाब 
फरीदाबाद।  हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने हुड्डा द्वारा लगाए आरोपों पर बोला कि वो खुद की सरकारों की कारगुजारियां भुला नहीं पा रहे हैं। हुड्डा सरकारों में किसानों को कई कई दिन लाइनों में लगना पड़ता था और दलाल किसानों को लूटते थे लेकिन हमारी सरकार में अन्नदाता की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
मंत्री राजेश नागर ने प्रेस को बताया कि अब तक मंडियों में 13.68 लाख मेट्रिक टन धान की आवक हुई है जिसमें से अब तक 10 लाख मेट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है जिसमें से 5.65 लाख मैट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। नागर ने कहा कि प्रदेश में अब तक 81410 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है। सरकार ने किसानों की खरीदी फसल का अब तक 1014,19 करोड रुपए की राशि का भुगतान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार किसानों की फसल को लेकर गंभीर है, जिसके चलते किसानों को फसल का उचित रेट सरकार की ओर से एमएसपी के माध्यम से दिया जा रहा है।
वहीं मंत्री राजेश नागर ने मौसम विभाग द्वारा दो दिन के बारिश अलर्ट पर कहा कि मंडियों के अंदर एक अधिकारी की 24 घंटे ड्यूटी होती है किसी प्रकार की कमी होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सभी मंडियों के अंदर बार दाने की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं फिर भी कोई कमी होती है तो उस पर भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा।
मंत्री राजेश नागर ने कांग्रेस में गुटबाजी और खींचातानी पर कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद गुटबाजी उभर कर सामने आ गई है। अहीरवाल के चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाना केवल आईवॉश है, इससे कांग्रेस की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। जनता भाजपा की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर विश्वास करती है। हमारा आज कोई विकल्प भी नहीं है क्योंकि भाजपा सरकार जनता की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)