फरीदाबाद 20 अक्टूबर  | प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी के उपस्थिति में लेबर चौक फरीदाबाद पर 15 फीट ऊँचे भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह दीप केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि एकता सद्भाव और आशा के अमृत प्रकाश का संदेश लेकर पूरी फरीदाबाद नगरी को आलोकित कर गया।

विपुल गोयल जी ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के हर वर्ग तक यह रोशनी पहुँचाने का संकल्प लेते हैं तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों महिलाओं, युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
वातावरण में गूंजते दीप जलाओ आशा बढ़ाओ के नारों ने इस आयोजन को जनोत्सव का स्वरूप प्रदान किया। विपुल गोयल जी द्वारा प्रज्ज्वलित यह 15 फीट ऊँचा भव्य दीप पुराने घी और तेल के टिनों से निर्मित किया गया था जो परंपरा और पर्यावरणीय चेतना का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर दीपोत्सव स्थल पर भजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और दीपदान के माध्यम से समाज में प्रेम भाईचारा और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। फरीदाबाद के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल दीपावली का उत्सव है बल्कि अमृतकाल की भावना और नए भारत की आशा का भी प्रतीक है।
विपुल गोयल जी ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर कहा कि यह आशादीप हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जो हर फरीदाबादी के दिल में है कि फरीदाबाद को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में उत्कृष्ट बनाना है दीपावली का अर्थ सिर्फ घरों की रोशनी नहीं होता बल्कि समाज शहर और देश में नई ऊर्जा नई प्रेरणा और नए अवसरों का प्रकाश फैलाना होता है। आज जब हर कोई अपने घर को सजाने में व्यस्त है हम सब मिलकर अपने पूरे शहर को रोशन करने का कार्य कर रहे हैं यही फरीदाबाद की पहचान है यह शहर त्योहार भी मनाता है और विकास का दीप भी जलाता है यह 15 फीट का आशादीप उन सभी हाथों की मेहनत का परिणाम है जो दिन रात लगकर फरीदाबाद को सुंदर सशक्त और आधुनिक बना रहे हैं यह उन कामगारों प्रोफेशनल्स कर्मचारियों और नागरिकों का प्रतीक है जिन्होंने हमारे साथ मिलकर इस शहर को संवारने में योगदान दिया है। विकसित भारत विकसित हरियाणा और उत्कृष्ट फरीदाबाद का लक्ष्य यह आशादीप हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के विकसित हरियाणा और हमारे अपने लक्ष्य उत्कृष्ट फरीदाबाद की दिशा में उठाया गया एक और बड़ा कदम है अगली दीपावली तक हमारा संकल्प है कि हम फरीदाबाद को एक नेक्स्ट लेवल डेवलपमेंट सिटी बनाएँगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वच्छता पर्यावरण और स्मार्ट शहरी सेवाओं में फरीदाबाद को हर मानक पर सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में स्थापित करेंगे जिस प्रकार दीपावली से दीपावली तक हम अपने घरों को और सुंदर बनाते हैं उसी प्रकार हमें दीपावली से दीपावली तक अपने फरीदाबाद को और उत्कृष्ट बनाना है। यह आशादीप हमें यही प्रेरणा देता है कि जब हम सब मिलकर एक संकल्प लें तो कोई भी अंधकार हमें रोक नहीं सकता। यही दीपावली का संदेश है यही हमारा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)