– एडीसी ने लिंग जांच करने वाले अपराधियों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए

 

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर | जिला में लिंगानुपात सुधार की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे गंभीर मामलों में नियमित छापेमारी की जाए और साथ ही छापेमारी की संख्या में और अधिक वृद्धि की जाए।

एडीसी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि अवैध रूप से MTP किट बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। यह निर्देश एडीसी ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में लिंगानुपात सुधार हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सम्बंधित विभाग नैतिक जिम्मेदारी के साथ लिंगानुपात में सुधार की दिशा में चल रहे प्रयासों को निरंतर गति देने का कार्य करे। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां लिंगानुपात असंतुलित है, वहां क्षेत्र समर्पित अभियान चलाए जाएं।

एडीसी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संबंधित विभाग मॉनिटरिंग प्रणाली को मजबूत करें और नियमों की अवहेलना करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें। इसके साथ ही, इस सामाजिक पहल में योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रशासनिक स्तर पर प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की समुचित जांच के निर्देश

बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कम लिंगानुपात वाले गांवों में गर्भवती के पंजीकरण व अन्य सबंधित मानकों की सघन निगरानी आवश्यक है ऐसे गांवों में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करें और प्रत्येक स्तर पर उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

एडीसी सतबीर मान ने कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना को सफल बनाने हेतु समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना होगा। बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और सम्मान तक सभी पहलुओं पर सजगता से कार्य किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिसमें समाज के प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है।

बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसीपी सेन्ट्रल राजीव कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. मान सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरजिंदर, डिप्टी सीएमओ डॉ. ए.के. यादव, जिला न्यायवादी सत्येंदर कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)