शहर वासियों ने दी श्री तेवतिया को श्रद्धांजलि

फरीदाबाद, 27 नवम्बर। बल्लभगढ़ रियासत के शहीद राजा नाहर सिंह के वंशज राजा राजकुमार तेवतिया का आज निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे, वह पिछले पांच दिनों से क्यूआरजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। आज उनका अंतिम संस्कार उनके निवास स्थान सैक्टर-3 राजा नाहर सिंह पैलेस में पूरी विधि-विधान के साथ किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र सुनील तेवतिया व अनिल तेवतिया ने उनको मुखाग्नि दी। वहीं पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा की ओर से एवं बड़े भाई पं. टिपरचंर शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से प्रदेश महासचिव देवेन्द्र तेवतिया, जाट समाज की ओर से राजबीर तेवतिया, प्रगतिशील किसान मंच की ओर से सत्यवीर डागर, प्रदीप जेलदार, राजन ओझा, सुमित गौड़, उदयवीर सहरावत, अजय चौधरी, सुभाष लाम्बा के अलावा स्व. राजकुमार तेवतिया के परिजन विजय तेवतिया, अनिल तेवतिया जेलदार, राजबीर तेवतिया, पवन तेवतिया, कपिल डागर, मनोज तेवतिया, शिव तेवतिया, गगन तेवतिया ने पुष्प चक्र चढ़ा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके निधन पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कु.शैलजा, चौ. वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व मंत्री एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, हर्ष कुमार, श्रीमती सीमा त्रिखा, कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला, शारदा राठौर,नीरज शर्मा, चन्दर भाटिया, दिल्ली के पूर्व विधायक जगदीश टोकस ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)