फरीदाबाद। यूको बैंक का 84 वां स्थापना दिवस फरीदाबाद सैक्टर-28 के ब्रांच में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ब्रांच कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलित कर के की गई। इस अवसर पर सैक्टर-28 शाखा की प्रबंधक श्रीमती सोनम सिन्हा ने शाखा में आए सभी ग्राहकों एवं सम्मानित जनों का संबोधित किया। यूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस पर केक काटकर सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

इस अवसर पर श्रीमती सोनम सिन्हा ने बताया कि यूको बैंक की स्थापना आज से 84 वर्ष पूर्व 06 जनवरी 1943 को कोलकत्ता के उद्योगपति श्री धनश्याम दास बिरला जी के द्वारा भारत के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर एक सच्चा भारतीय स्वामित्व वाला बैंक बनाना था, जिससे आजादी की लड़ाई को मजबूती मिल सके। सन् 1969 में राष्ट्रीयकरण के बाद यह एक बड़ा वाणिज्यिक बैंक बन गया।

बैंक स्थापना दिवस की के अवसर पर श्री हेम सिंह राणा (रैनबो गैस सर्विस डायरेक्टर) ने आए हुए सभी लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यूको बैंक अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति पूर्णतः सजग रहा है और जनता की सेवा में समर्पित रहता है। वहीं धनेश मंगला (मंगला ट्रेडर्स के मालिक) ने उपस्थित सभी लोगों के समक्ष बैंक के कार्यो को लेकर सभी स्टॉफ की सराहना की। इस अवसर पर बैंक में आंमत्रित सभी अतिथियों को बैंक द्वारा पौधा वितरित किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक, स्टॉफ तथा खाताधारकों के अलावा कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)