व्यक्ति निर्माण एवं देशहित-समाज को समर्पित रही संघ शताब्दी वर्ष की संघर्ष यात्रा: डॉ.डी.पी.भारद्वाज
– पंच परिवर्तन जैसे सकारात्मक संकल्प से समाज में आएगा महत्वपूर्ण बदलाव: अरुण

बल्लभगढ़, 08 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ.देव प्रसाद भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में और भारत प्रकाशन महाप्रबंधक अरुण ने अपने-अपने उद्बोधन में संघ इतिहास, संघर्ष का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय चेतना जागृत रखने का कार्य किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए पंच परिवर्तन के संकल्प को भी दोहराया।

छायंसा स्थित अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में ‘संघ का इतिहास एवं संघर्ष’ विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए संघ की स्थापना की थी। संघ के शताब्दी वर्ष के संघर्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे व्यक्ति निर्माण एवं देशहित-समाजहित को समर्पित बताया। उन्होंने देश में राष्ट्रीय आपातकाल में स्वयंसेवकों की देश भक्ति वाले प्रसंग सुना कर संघ के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कांग्रेस शासन काल के अंतर्गत चीन युद्ध के समय और गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक को आमंत्रित वाला प्रसंग भी बताया। संघ ने समय-समय पर समाज को संगठित करने और सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि संघ की असली शक्ति उनके स्वयंसेवकों के चरित्र, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा में निहित है।

भारत प्रकाशन महाप्रबंधक अरुण ने अपने उद्बोधन में संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के संकल्प को लागू करने पर जोर दिया, जिसका उद्देश्य समाज में परिवर्तन लाना है। जिस प्रकार संघ समाज में कार्य कर रहा है उसी तरह समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य भी देश के प्रति उतना ही है। संघ सब कुछ नहीं करता लेकिन समाज में संघ विचार के द्वारा हर व्यक्ति के मन में देश भक्ति की भावना जागृत करने का काम करता है। हम समाज में सकारात्मक कार्य से व्यक्ति निर्माण का कार्य करते हैं।

इस प्रबुद्धजन संगोष्ठी में प्रचार विभाग द्वारा साहित्य बिक्री केंद्र की स्टॉल भी लगाई गई। जिससे नागरिकों ने साहित्य, प्रेरक पुस्तक एवं पत्रिकाओं को देखा एवं खरीदारी की। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज के निर्देशक बृजमोहन वशिष्ठ, देवेंद्र अटल मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सरदार परमजीत, डॉक्टर प्रियंका ने संघ के सेवा कार्यों एवं अन्य समाज हित गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम में विभाग सह संघचालक जयकिशन, गौरीदत्त विभाग सह सेवा प्रमुख, जिला संघचालक डॉ.चंद्रशेखर, मोहना खंड संघचालक टेक पाल, जिले के कार्यकर्ता विजयपाल, संजय, लक्ष्मण, विजय सहित मोहना खंड टोली के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)