अपराध शाखा सेक्टर-56 की कार्रवाई, साथी की तलाश जारी

फरीदाबाद, 26 फरवरी।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने रेहड़ी संचालक से अवैध वसूली करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ गिन्नी निवासी एनआईटी, फरीदाबाद के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी अनुज भडाना अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, राहुल कॉलोनी निवासी तेजपाल ने पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गोल्फ कोर्स रोड पर रेहड़ी लगाता है। आरोप है कि विशाल उर्फ गिन्नी और अनुज भडाना उससे नियमित रूप से अवैध वसूली करते थे।

शिकायत के मुताबिक, 23 फरवरी को दोनों आरोपी उसके पास पहुंचे और 500 रुपये की बजाय 1000 रुपये प्रति 15 दिन देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की और उसकी रेहड़ी पलट दी। आसपास भीड़ एकत्रित होने पर दोनों मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर अवैध वसूली के इरादे से वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध वसूली और गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)