– एसडीएम अमित कुमार ने सराय ख्वाजा मॉडल स्कूल में परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

फरीदाबाद, 28 फरवरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल-मुक्त और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य और उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने निर्देशानुसार फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने आज जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से सराय ख्वाजा स्थित राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया।

एसडीएम अमित कुमार ने परीक्षा संचालन की सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और ड्यूटी पर मौजूद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति सुनिश्चित की। उन्होंने परीक्षार्थियों की एंट्री प्रक्रिया, फ्रिस्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी अनियमित गतिविधि की संभावना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली।

एसडीएम अमित कुमार ने कंट्रोल रूम, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव और परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों। इसके अतिरिक्त, उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली और अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अधिकारियों और स्टाफ से कहा कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि को रोकना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय समय पर किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)