फरीदाबाद, 01 मार्च।
सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं मानव मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से मानव अधिकार मिशन द्वारा फूलों की होली के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक जागरूकता तथा मानवाधिकार संरक्षण की भावना को मजबूत करना रहा।

समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द व सामाजिक एकता का संदेश दिया।

संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता भी उतनी ही आवश्यक है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वास्तविक सामाजिक विकास संभव नहीं हो सकता।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को “सामाजिक सद्भाव सम्मान” से सम्मानित किया गया। समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को मंच पर सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सूखी होली मनाने, प्राकृतिक रंगों के उपयोग, जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने की अपील की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ही त्योहारों को सार्थक बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन की आगामी कार्ययोजना की घोषणा भी की गई, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मानवाधिकार जागरूकता अभियान, विधिक सहायता शिविर, महिला हेल्पलाइन सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा युवाओं के लिए नेतृत्व विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी विशेष सामाजिक पहल शुरू करने की योजना साझा की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.एस. जन्मेदा, राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री, राष्ट्रीय संगठन सचिव चतर सिंह भाटी, धर्मपाल सिंह चौधरी, वी.के. तोमर, राष्ट्रीय विधि सचिव एडवोकेट के.पी. सिंह, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नेपाल सिंह सिसोदिया, मुकेश वर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रियंका बिष्ट, रिचा नागपाल, अशोक रखेजा, अशोक कुमार आहूजा, विनोद कुमार, हरीश शर्मा, सचिन विधूड़ी, विवेक शर्मा, सुशील भाटिया, विजय कुमार जोशी, विजय मंगल, शशि भाटी, तिलक राज, रामकिशन शर्मा, दीपक गर्ग, राम शर्मा, सूरज सिंह, रोहतास ठाकुर, अशोक कुमार झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। मानव अधिकार मिशन द्वारा आयोजित यह होली मिलन समारोह सामाजिक एकता, सद्भाव और मानवता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)