भाजपा नेता अमन गोयल ने श्रद्धालुओं संग मनाया उत्सव प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
फरीदाबाद | गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं फूलों की होली महोत्सव के अवसर पर आस्था भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन पुष्प वर्षा और फूलों की होली के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अमन गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति और निरंतर विकास की कामना की। श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेलते हुए उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में अमन गोयल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि यह प्रेम भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में सकारात्मक सोच अपनाकर और मिलजुलकर आगे बढ़ने से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी विश्वास को सुदृढ़ करते हैं। विकास तभी संभव है जब समाज संगठित और समरस हो।
उन्होंने मंदिर समिति और सभी आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि  मंदिर हमारी संस्कृति और नैतिक मूल्यों की आधारशिला हैं जो नई पीढ़ी को संस्कार और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|
प्रधान श्री तिलक नागपाल जी मंडल के सदस्य श्री राम स्वरूप खुराना जी वाई आर खेर जी, चंद्र बजाज जी ,यश बजाज जी, शिवम बत्रा जी, मंदिर कार्यकारिणी से सदस्यों में हेमंत खुराना जी, उपप्रधान सतीश आहूजा जी,
महासचिव प्रधान आरडब्ल्यूए सुंदर मोहन कंवर जी, सह सचिव गोपी कॉलोनी जोगिंदर लागिया जी, सह कोषाध्यक्ष ओ पी चाबड़ा जी, नरेंद्र अरोड़ा जी
महिला मंडली से सदस्या श्रीमती वीना नागपाल जी, श्रीमती अंजू आहूजा जी सोनिया खुराना जी, सोनिया आहूजा जी श्रीमती रानी बांगिन जीकार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मातृशक्ति युवा साथी और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। फूलों की होली के माध्यम से प्रेम सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।
अंत में अमन गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सब प्रेम शांति और भाईचारे को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लें तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते रहें। उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)