– हरियाणा निर्वाचन अधिकारी ने जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक

 

फरीदाबाद, 02 मार्च। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के चुनाव आगामी दिनांक 18 मार्च, 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक हरियाणा राज्य में आयोजित किए जाएंगे। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जयश्री ठाकुर (सेवानिवृत्त) को इन चुनावों के संचालन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने जिला के सभी उपायुक्तों के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बार काउंसिल चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के चुनाव की तैयारियां हेतु 13 मार्च को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर “चार प्लस एक” (4+1) संरचना के अनुसार स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक प्रिसाइडिंग ऑफिसर, एक पोलिंग ऑफिसर (वैकल्पिक/प्रथम सहायक), दो सहायक पोलिंग अधिकारी तथा एक हेल्पर नियुक्त रहेगा। यह समस्त स्टाफ मतदान प्रक्रिया के सुचारू, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए उत्तरदायी होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि मतदान के लिए संवेदनशील सामग्री, जिसमें मतपेटियां, मतपत्र, वैधानिक अभिलेख एवं अन्य चुनाव सामग्री शामिल हैं, को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अंतर्गत स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)