विभिन्न राजनैतिक दलों व धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने पुत्र राजन ओझा को बंधाया ढांढस
फरीदाबाद, 20 मार्च । जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतोष ओझा के निधन पर आज शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित पंजाबी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं के अलावा सामाजिक संगठनों से जुडे प्रतिनिधियों के साथ-साथ काफी संख्या में शहर के लोगों ने भाग लेकर स्व. श्रीमती संतोष ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं उनके पौत्र प्रणव औझा ने अपनी दादी के जीवन से जुडे स्मरण लोगों के बीच रखते हुए उन्हें परिवार के स्तंभ की संज्ञा दी। वहीं उनके पुत्र राजन ओझा को समाज की ओर से पगडी पहनाई वहीं। श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्रोई, विधायक रघुबीर तेवतिया, चौधरी बीरेन्द्र सिंह, धर्मपाल मलिक, पवन गर्ग व गोल्डी सलूजा आदि ने अपने-अपने शोक-पत्र के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए ओझा परिवार को ढांढस बंधाते हुए स्व. श्रीमती संतोष ओझा को सामाजिक व धार्मिक प्रवृति की महिला बताते हुए शोक संतप्त परिवार से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा ओमप्रकाश योगाचार्य व भजन गायक श्याम कालरा व उनकी टीम ने संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। वहीं डा. एमपी सिंह ने संचालन किया।
इस मौके पर खादय आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, पूर्व मंत्री करण दलाल, पूर्व विधायक नीरज शर्मा व ललित नागर, अश्वनी त्रिखा, अर्जुन भडाना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, टिपर चंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड, योगेश गौड, सत्यवीर डागर, मौहम्मद बिलाल, एचएस मलिक, रोहित नागर, प्रदीप जेलदार, सुभाष आहुजा, सुभाष लांबा, श्याम सुंदर कपूर, महंत कैलाश नाथ हठयोगी, बसंत विरमानी, विधान प्रताप, सुनील बींसला, नीरज गुप्ता, एसके गुप्ता, अनीश पाल, राकेश भड़ाना, उमेश कौशिक, रेणु चौहान, अशोक रावल, संजय सोलंकी, पप्पी शर्मा, आनंद मेहता, शशांक जैन, बीपी जोशी, कंवर दलपत सिंह, वेदप्रकाश याद, राजेन्द्र चपराना, एसएस भडाना, गौरव चौधरी, सुभाष कौशिक, भरत अरोडा, टोनी पहलवान, तपन पराशर, ओपी गौड, वासदेव अरोडा, रमनीक प्रभाकर, धर्मबीर भडाना, अनिल नेताजी, आरके चिलाना, सुरेन्द्र बबली, जवाहर ठाकुर, गुलशन कुमार, शालिनी चौपडा, सीमा जैन, मुकेश डागर, रिछपाल लांबा, योगेश धींगडा, गौरव धींगडा, सरदार हरजीत सिंह सेवक, गोल्डी व डिपंल खासला, गणेश शर्मा, हरीश ऋषि, बृजमोहन वत्स, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. टिक्कू, डॉ. बीडी पाठक व डॉ. एमसी गर्ग आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

