जौ कौम अपने शहीदों को भुला देती है उसका भविष्य कभी भी उज्जवल नहीं होता- यादवेन्द्र सिंह सन्धू

फरीदाबाद। शहीदी दिवस पर ऑल इडिया शहीद भगत सिंह बिग्रेड द्वारा एनआईटी स्थित भगत सिंह कालेज केम्पस में श्रृद्वांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद ए आजम भगत सिंह के पौत्र एवं ऑल इडिया शहीद भगत सिंह बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह सन्धु व बिग्रेड से जुडे देशभक्तों ने शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रृद्वासुमन अर्पित कर उन्हें श्रृद्वांजलि दी। इस मौके पर यादवेन्द्र सिंह सन्धु ने कहा कि आज 23 मार्च का दिन हिन्दुस्तान के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होनें कहा कि आज ही के दिन इस देश में आजादी के आंदोलन का सबसे बड़ा बलिदान हुआ था। उन्होनें कहा कि हमें शहीदों से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होनें कहा कि आज का भारत युवा भारत है जब भी देश दुनिया ने करवटें बदली है युवाओं ने ही क्रांतिकारी उदघोष किया है। उन्होनें कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने कहा था कि अंग्रेज मुझे मार सकते है लेकिन मेरे विचारों को नहीं, उनकी यही सोच और विचार आज भी हमारे बीच में है बस हमकों उनकों अपनाना है। यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें शहीदों को सबसे ऊपर रखना है और उनकों उचित सम्मान देना चाहिए। उन्होनें कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी शहीद ए आजम भगत सिंह की तरह निडर होकर किसी भी समय अपने देश के लिए बलिदान देने  के लिए सदैव तत्पर रहना है। यादुवेन्द सिंह ने कहा कि जौ कौम अपने शहीदों को भुला देती है उसका भविष्य कभी भी उज्जवल नहीं होता। इस अवसर पर बिग्रेड के सदस्यों ने शपथ ली कि वह सब भी अपने देश के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)