रामनवमी पर श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई माता सिद्धिदात्री की भव्य पूजा, जगदीश भाटिया ने दी बधाई

Spread the love

 

फरीदाबाद | रामनवमी के अवसर पर श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के नवे स्वरूप माता सिद्धिदात्री की भव्य पूजा अर्चना की गई. प्रातः कालीन आरती में भक्तों ने मां सिद्धिदात्री के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामनाएं और बधाई दी. इसी अवसर पर उद्योगपति आर के बत्रा, विकास खत्री तथा विनोद ने माता सिद्धिदात्री के दरबार में हाजिर होकर पूजा अर्चना में भाग लिया. इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने माता सिद्धिदात्री की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्रि-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।मां सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वे लोक में ‘अर्द्धनारीश्वर’ नाम से प्रसिद्ध हुए। मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है। प्रत्येक मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह मां सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का निरंतर प्रयत्न करें। उनकी आराधना की ओर अग्रसर हो। इनकी कृपा से अनंत दुख रूप संसार से निर्लिप्त रहकर सारे सुखों का भोग करता हुआ वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।सिद्धिदात्री मां के कृपापात्र भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष बचती ही नहीं है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। वह सभी सांसारिक इच्छाओं, आवश्यकताओं और स्पृहाओं से ऊपर उठकर मानसिक रूप से मां भगवती के दिव्य लोकों में विचरण करता हुआ उनके कृपा-रस-पीयूष का निरंतर पान करता हुआ, विषय-भोग-शून्य हो जाता है। मां भगवती का परम सान्निध्य ही उसका सर्वस्व हो जाता है। इस परम पद को पाने के बाद उसे अन्य किसी भी वस्तु की आवश्यकता नहीं रह जाती।मां के चरणों का यह सान्निध्य प्राप्त करने के लिए हमें निरंतर नियमनिष्ठ रहकर उनकी उपासना करनी चाहिए। मां भगवती का स्मरण, ध्यान, पूजन, हमें इस संसार की असारता का बोध कराते हुए वास्तविक परम शांतिदायक अमृत पद की ओर ले जाने वाला है। श्री भाटिया ने कहा कि माता सिद्धिदात्री को हलवा पुरी का भोग लगाया जाता है तथा उन्हें गुलाबी रंग बेहद ही प्रिय है. रामनवमी के अवसर पर मंदिर में कंजक पूजन भी किया गया. श्री भाटिया ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता सिद्धिदात्री की पूजा करता है उनकी सभी मनोकामनाएं आवश्य पूर्ण होती हैं

  • Related Posts

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    Spread the love

    Spread the love15 हजार देसी घी के लड्डू वितरित कर दी बच्चों के साथ बांटी खुशिया फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दीवाली इस बार खास अंदाज में…

    Continue reading
    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद 16 अक्तूबर | आज एनआईटी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी एयरफ़ोर्स रोड स्तिथ सँजोग गार्डन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) सममस्त बिजली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    25 व 26 अक्तूबर को झज्जर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में फरीदाबाद सर्कल का तमाम कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेगा: विनोद शर्मा

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    जापानी नवाचार करेगा भारत में चमत्कार

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय में रही ‘दीपोत्सव’ की धूम

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल

    दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर – विपुल गोयल