फरीदाबाद, 21 मार्च।
गाँव भूपानी स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा वार्षिक राम नवमी यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक उत्सव 23 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होकर 26 मार्च की देर रात्रि (प्रातः 4:00 बजे) तक चलेगा।

इस महोत्सव की पूर्व संध्या पर 22 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे एक विशाल एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चार दिनों तक ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था वसुंधरा परिसर में ही सुनिश्चित की गई है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन के दौरान हवन-यज्ञ, सतवस्तु के कुदरती ग्रंथ पर आधारित भजन, कीर्तन एवं पाठ के साथ-साथ जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर आध्यात्मिक संदेश भी दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। साथ ही, यज्ञ महोत्सव की सभी प्रमुख गतिविधियों का सीधा प्रसारण ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल एवं सतयुग दर्शन ट्रस्ट की मोबाइल ऐप पर किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस पावन आयोजन का लाभ प्राप्त कर सकें।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि लोगों को सकारात्मकता, सत्य धर्म और निष्काम सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए भी प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)