फरीदाबाद| पुलिस उपायुक्त अपराध, राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 6 अप्रैल को AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान पवन वासी गांव गाँव माटेला जिला घंगोड़ा उतराखंड हाल पर्वतीय कॉलोनी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पवन को खेडीपुल शमशान घाट पार्किंग के पास से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जिसने बताया कि देसी कट्टा को आंनद विहार बस स्टैंड, दिल्ली से 5000 रुपये में लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। जिस पर 2 चोरी व एक एनडीपीएस का मामला पूर्व में भी दर्ज है।

