नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ संगठन को मिली मजबूती

फरीदाबाद  | भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर महिला मोर्चा की एक प्रभावशाली संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठनात्मक अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव ने की। बैठक में फरीदाबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह जी एवं श्री अनुराग गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी श्रीमती आशा गगन गोयल एवं प्रदेश कार्यालय सचिव श्रीमती अनीता शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमती टीना परासर, श्रीमती संगीता नेगी, सभी नवनियुक्त महिला मंडल अध्यक्ष तथा महिला मोर्चा की समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा संगठन की सशक्त धुरी है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई दिशा, नई सोच और नई गति प्राप्त हो रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँगी।

बैठक महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक एकता और समर्पण के प्रेरणादायी संदेश के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)