7 मार्च से 14 अप्रैल भाजपा चलाएगी पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ से तैयार होंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता

 कार्यकर्ता निर्माण ही संगठन शक्ति का आधार : पंकज पूजन रामपाल

 

फरीदाबाद, 28 फरवरी। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण  महाअभियान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य बूथ स्तर से सशक्त, समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।  उन्होंने “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण” को पार्टी की मूल भावना बताते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

श्री रामपाल ने आगे कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित भारत–विकसित हरियाणा के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले के सभी 15 मंडलों में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे का होगा, जो विभिन्न सत्रों में संचालित किया जाएगा। इन सत्रों में राष्ट्रवाद, संगठनात्मक संरचना, कार्यपद्धति, विचारधारा एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे अनेक विषयों पर प्रशिक्षक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। श्री रामपाल ने आगे कहा कि भाजपा एक वैचारिक संगठन है, जहां कार्यकर्ता किसी पद या व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना के साथ पार्टी की विचारधारा से जुड़ा होता है। भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को निरंतर निखारने और समयानुकूल अपडेट रखने का कार्य किया जाता है।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, करमबीर बैसला, शेखर तंवर, मुकेश झा, सुधीर मेहता, राजेश चौधरी, हरीश बैसला, गौरव चौधरी, शिव गुप्ता, तृप्ति माला, शुभंकित गुप्ता, मनप्रीत, नंद कश्यप, कृष्ण पहलवान, महेश कुमार  सहित मंडल प्रशिक्षण टोली के सदस्य एवं भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *