फरीदाबाद | भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन शनिवार को होटल शगुन गार्डन (नियर प्याली चौक), फरीदाबाद में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह जी ने की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला प्रभारी श्री कमल यादव जी, बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा जी, एनआईटी विधायक श्री सतीश फागना जी, पूर्व विधायक पृथला श्री टेकचंद शर्मा जी, नगर निगम मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी, नीरा तोमर जी, सीमा त्रिखा जी, हुकम सिंह भाटी जी, गोपाल शर्मा जी, विजय लोहिया जी, बलदेव अलावलपुर जी, विजेंद्र नेहरा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग जी, कवीन्द्र चौधरी जी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक जी और जिला सह मीडिया प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में फरीदाबाद महानगर के सभी पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)