पृथला, एनआईटी व बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 14 मंडल प्रभारियों को सौंपी जिम्मेवारियां


फरीदाबाद।
 भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने जिला प्रभारी कमल यादव से विचार विमर्श कर संगठनात्मक नियुक्तियां की। इस दौरान उन्होंने पृथला, एनआईटी तथा बल्लभगढ़ विधानसभाओं के मंडल प्रभारियों की घोषणा की। यहां जारी प्रेस बयान में बताया कि जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने योगेश तेवतिया को पृथला मंडल, लख्मी चंद भारद्वाज को सीकरी, श्री मान सिंह को फतेहपुर, श्रीमती स्वराज भाटी को छांयसा मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से रामेश्वर प्रजापति को पाली, सुनीता बघेल को डबुआ, कुलवीर देशवाल को नंगला, नवीन चेची को गौंछी व सुषमा यादव को जवाहर कालोनी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र से हरीश धनखड़ को बल्लभगढ़, झम्मन लाल शर्मा को चावला कालोनी, मनोज बालियान को मुजेसर, संदीप चाहर को आदर्श नगर व अम्बिका वशिष्ठ को ऊंचा गांव मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जल्द ही सभी मंडल प्रभारियों के साथ बैठक करके संगठन को और मजबूत करने की रुपरेखा तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)