फरीदाबाद, जून |  पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा फ़रीदाबाद द्वारा भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय फरीदाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पंकज रामपाल द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री हरियाणा विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ सरमा, जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल, महापौर प्रवीण जोशी तथा विधायक धनेश अदलखा, सतीश फागना, मूलचंद शर्मा और सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला अध्यक्ष श्री पंकज रामपाल ने कहा:

> “”एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि यह माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।” यह दिन लोगों को प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हमारे कर्तव्यों को जागृत करने का दिन है । आज हम सभी बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के चलते प्रकृति को बचाना हमारा कर्तव्य है इस संकल्प के साथ इस वर्ष कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाएं, ऐसा संकल्प कर इसे सिद्ध करने का कार्य अवश्य करें ।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा:

> “प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘पर्यावरण संरक्षण’ को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।”

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर,जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ,सुरेन्द्र जांगड़ा,पूर्व महापौर सुमनबाला,रामेश्वर प्रजापति,पर्यावरण जिला संयोजक यशराज जाजौरिया,पार्षद सचिन शर्मा,करण सिंगला,गिर्राज त्यागी,मुकेश झा व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)