फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा का बीती रात्रि बल्लभगढ़ के सेक्टर-64 स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल व बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलीगेट प्रियंका अग्रवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में मौजूद गणमान्य जनों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से फरीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय बल्लभगढ़ में मौजूद अपार जनसमूह देखकर गदगद कुमारी सैलजा ने मनोज अग्रवाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठन सर्वोपरि की उनकी भावना निश्चित तौर पर उल्लेखनीय है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा की आज एक ओर बाढ़ की भीषण तबाही है तो दूसरी ओर भाजपा सरकार की बेरुख़ी और धोखाधड़ी है। सरकारी आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं कि प्रदेश के 6,017 गांवों के 3,80,156 किसानों ने 22 लाख 41 हजार 637 एकड़ से अधिक भूमि में फसलों के नुकसान की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इन दुखों के बीच किसानों को राहत के नाम पर केवल पोर्टल की लंबी प्रक्रियाओं और मज़ाक़ जैसे मुआवज़े का सामना करना पड़ रहा है। भूमिहीन मज़दूरों को अब तक एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान संगठन आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सरकार ने त्रासदी में भी गरीब परिवारों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। बाढ़ जैसी आपदा में भी राहत देने की जगह सरकार और बीमा कंपनियां किसानों से दुश्मनों जैसा सलूक कर रही हैं। इससे पूर्व बल्लभगढ़ पहुंचने पर कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमारी सैलजा का फूलों का बुक्के भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मनोज अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का डबल इंजन इस बार लूट और धोखे के डबल बुलडोजऱ में बदल चुका है, जिसने लाखों किसानों और गरीब परिवारों को संकट के दलदल में धकेल दिया है। आज भाजपा के राज में बल्लभगढ़ भ्रष्टाचार का अड्डा बन चूका है। पुरे बल्लभगढ़ में टूटी सडक़ें, ओवरफ्लो सीवर लाइन, स्वच्छ पेयजल तो तरसती हुई जनता और गंदगी के लगे अंबार नायब सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं। उन्होंने सांसद कुमारी सैलजा को विश्वास दिलाया कि बल्लभगढ़ की जनता के हक-हकूक की आवाज को कांगे्रस कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से बुलंद कर रहे हैं और भाजपाइयों के विकास के झूठे वादों की पोल भी जन जन में खोल रहे हैं इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश तंवर, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी व गजना लाम्बा, सेवादल प्रदेश सचिव नसीमा खान व सगीरन खान, संजीव चौधरी, योगेश ढींगरा, रेनू तंवर, सविता चौधरी, मोहन ढिल्लों, प्रताप शर्मा, गौरव ढींगरा, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, डॉ.एस. एल शर्मा, सुन्दर नेताजी, अनीता शर्मा, धर्मवती, कन्हैयालाल शर्मा, अनिल शर्मा, श्याम नायक, आदिल खान, प्रवीण बंसल, प्रकाश गर्ग, नीरज बंसल, पुष्पेंद्र पांचल, शुभम कसाना, आजाद सैनी, राहुल गुप्ता, अमित ठाकुर सहित भारी संख्या में बल्लभगढ़ के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)