समाज में संस्कार जागरूकता का कार्य कर रहा है ये प्रचार रथ – विधायक पंo मूलचंद शर्मा
अच्छे संस्कार से जीवन जीना होता है आसान

 

बल्लभगढ़ | बल्लभगढ़ कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद द्वारा स्कूली छात्राओं को संस्कार संबंधी प्रवचन धर्माचार्य धर्मवीर सात्विक द्वारा दिए गए।
इस मौके पर बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा पहुंचे,इस मौके पर केंद्रीय आर्य सभा फरीदाबाद के संरक्षक पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला ने उनका स्वागत किया और आर्य प्रचार रथ द्वारा समाज में सामाजिक संस्कार देने के विषय के बारे में अवगत कराया।
विधायक पं0 मूलचंद शर्मा ने केंद्रीय आर्य सभा का आभार व्यक्त किया और स्कूली छात्राओं को स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन बिना संस्कार के आसान नहीं होता, संस्कार हमे जीने की कला सिखाते हैं उन्हें के बल पर हम अपनी मंजिल को आसानी से पा सकते हैं।
इस मौके पर केंद्रीय आर्य सभा फरीदाबाद से दयानंद सेठी,हेड मास्टर उदयवीर गिल,हेडमास्टर राजबाला शर्मा,जोगेंद्र रावत सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)