-डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार और साथी कर्मचारियों ने की हरकेश की ईमानदारी की प्रशंसा 


पलवल, 6 जनवरी।
 पलवल शहर में ईमानदारी की एक मिसाल देखने को मिली है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के चालक हरकेश को 30 दिसंबर को जिला सचिवालय पलवल की पार्किंग में 99500 पड़े हुए मिले है, जो चालक हरकेश ने मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की है और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बना है। हरकेश द्वारा प्रस्तुत की गई ईमानदारी की यह मिसाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और हर और चालक की  ईमानदारी की सराहना हो रही है। घटना उस समय की है जब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत हरकेश ड्राइवर रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर था और किसी आवश्यक कार्य से जिला सचिवालय पलवल गया हुआ था जहां उसे पार्किंग में 99500 पड़े हुए मिले। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि यह 99500 की नकद राशि है। चालक हरकेश ने इस बारे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। कपिल मंगला पुत्र सुरेश मंगला निवासी वार्ड नंबर 17 पलवल ने 30 दिसंबर को रुपए खोने पर हरकेश के मोबाइल नंबर पर फोन करके पूछताछ की तथा  अच्छी तरह जांच-पड़ताल करने उपरांत पुलिस कर्मियों व मौजिज व्यक्तियों की उपस्थिति में राशि 99500 रुपए उसके वास्तविक मालिक कपिल मंगला को लौटा दी। चालक हरकेश ने बताया कि इतनी बड़ी रकम देखकर उसके मन में एक ही विचार आया कि यह पैसा किसी जरूरतमंद या मेहनत करने वाले व्यक्ति का होगा। इसलिए उसने फैसला किया कि वह इस रकम को अपने पास सुरक्षित रखेगा और सही मालिक तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगा। उसने स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी दी।
डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार और साथी कर्मचारियों ने की हरकेश की ईमानदारी की प्रशंसा :
डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार और विभाग के अन्य साथी कर्मचारी चालक हरकेश की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने कहा कि आज के समय में जब कई लोग मौके का फायदा उठाने की फिराक में रहते हैंं, वहां हरकेश जैसे ईमानदार लोग समाज में विश्वास को मजबूत करते हैं। अगर हर व्यक्ति ऐसा व्यवहार करे, तो समाज में आपसी भरोसा और भाईचारा और बढ़ेगा। ईमानदारी की यह मिसाल समाज के लिए एक प्रेरणा कि सच्चाई और नैतिकता आज भी जिंदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *