217 शिकायतों का समाधान, 4,06,715/-रू रुपए खातों में फ्रिज

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचित करें

 

फरीदाबाद| पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 21 से 27 मार्च के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 7,99,894/-₹ रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 09 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 02, सेंट्रल के 03 व बल्लभगढ़ के 04 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 07,99,894/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 217 शिकायतों का निस्तारण कर 4,06,715/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 21 मार्च से 27 मार्च तक एक सप्ताह के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पवन परिहार, धर्मवीर, गोरी शंकर, जितेश माली, रिंकू सैनी, अंकित, अनिल, प्रदीप, प्रवीण, रजनीकांत, कर्ण शर्मा, नरेश कुमार, रविंदर सिंह, गौरव शर्मा, अंश शर्मा, फरमान आरिफ, कानाराम, अखंड प्रताप, कुंवरपाल, मोहम्मद मुस्तफा, अरमान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद नौशाद, रविंदर सिंह, सुरेश कुमार, लेखराज चौधरी, कुशल, सुनील, बुधी प्रकाश, प्रशांत वर्मा, आशीष कुमार व अशान अली का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)