-गांधी सेवा आश्रम में स्थित म्यूजियम में मौजूद महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित चित्रों का किया अवलोकन
-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंत्री मंत्री राजेश नागर ने किया पौधारोपण

पलवल, 15 अगस्त। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी(स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री राजेश नागर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के पश्चात गांधी सेवा आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मंत्री राजेश नागर ने गांधी सेवा आश्रम में स्थित म्यूजियम में मौजूद महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित चित्रों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर गांधी सेवा आश्रम के सदस्यों ने मंत्री राजेश नागर को महात्मा गांधी का चित्र स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया। वहीं मंत्री ने गांधी सेवा आश्रम में पौधारोपण कर लोगों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह, गांधी आश्रम से सतप्रकाश मित्तल, विनोद बंसल, आशीष मंगला, यशपाल मंगला, विपिन शर्मा, गिर्राज, गुरमेश योगाचार्य, राज बहादुर, मोहन श्याम और राकेश जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)