फरीदाबाद, मार्च। युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। यह जानकारी केंद्र सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी। बैठक में उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल भी मौजूद रही। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एडिशनल नगर निगम कमिश्नर सलोनी शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। साथ ही यूथ अफेयर्स विभाग के अधिकारी अलग-अलग जिलों से नियुक्त किए गए।
जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि दिनांक 23 मार्च को एनआईटी 05 स्थित के एल मेहता वुमन कॉलेज से प्रारंभ होगी। पदयात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। पदयात्रा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक तक जाएगा। उन्होंने बताया की कार्यक्रम के समापन पर भगत सिंह चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर माननीय मंत्री द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस मार्ग का पूर्व निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है।

