खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

 

फरीदाबाद, 09 दिसंबर। मंगलवार को फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान 2025 (कैच द रेन) तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत फरीदाबाद जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के निदेशक एवं केंद्र से आए उच्च स्तरीय निरीक्षण दल के प्रमुख पंकज कुमार ने की।

बैठाक में सम्बंधित विभागों के अधिकारीयों ने निदेशक श्री कुमार को जिले में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाब पुनरुद्धार, पाइप्ड जलापूर्ति, जल संरचनाओं के पुनर्विकास तथा जल जीवन मिशन के लक्ष्य पूर्ति से संबंधित विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समीक्षा के दौरान निदेशक पंकज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं जलापूर्ति से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएँ। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन संरचनाओं का नियमित रखरखाव, सामुदायिक सहभागिता और विभागीय समन्वय जल संरक्षण प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत “हर घर जल” के लक्ष्य की दिशा में फरीदाबाद जिले द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, परंतु कार्यों में और गति लाने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अधिकतम लाभार्थियों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

निदेशक श्री कुमार ने अधिकारियों से अपील की कि वे स्थानीय समुदाय को जागरूक करने, जल संचयन के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा मौजूदा जल संरचनाओं के रखरखाव में जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष पहल करें। उन्होंने सभी विभागों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए तथा जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने केंद्र से आए उच्च स्तरीय निरीक्षण दल को आश्वस्त करते हुए कहा कि निरीक्षण दल द्वारा दिए गये सुझावें की संभाव्यता का अध्यन करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। डीसी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल संचालन में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कोताही बरती जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।

बैठक में तकनीकी अधिकारी दीपक काजल, जिला परिषद की सीईओ शिखा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)