– उल्लंघन की शिकायत के लिए उपलब्ध कराए गए ईमेल, ट्विटर और व्हाट्सएप नंबर

 

फरीदाबाद, 19 जून। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों तथा हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला फरीदाबाद में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रवर्तन समितियों का गठन कर दिया गया है।

जिला स्तरीय प्रवर्तन समिति की अध्यक्षता स्वयं उपायुक्त फरीदाबाद करेंगे। क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) फरीदाबाद/बल्लभगढ़ को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस समिति में 9 प्रमुख विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।वहीं ब्लॉक स्तर पर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में प्रवर्तन टीमें कार्य करेंगी। इन टीमों पुलिस, निगम सहित 5 अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के उल्लंघन की स्थिति में अवैध रूप से पाए गए पटाखों को जब्त कर, विस्फोटक अधिनियम, 2008 के तहत अधिकृत अधिकारी द्वारा नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा। जब्ती और निस्तारण की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर उपायुक्त कार्यालय एवं एचएसपीसीबी को प्रस्तुत करनी होगी।

डीसी ने कहा कि प्रतिबंध की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें पोस्टर, पंपलेट, समाचार पत्र, रेडियो, सोशल मीडिया, शैक्षणिक संस्थान, आरडब्ल्यूए तथा बाजार संघों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है।

शिकायत दर्ज करने के लिए बहुविकल्पीय व्यवस्था

उपायुक्त ने बताया कि यदि कोई नागरिक पटाखा प्रतिबंध के उल्लंघन की शिकायत करना चाहता है तो वह निम्न माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है:

• ईमेल: hspcbrofr@gmail.com, hspcbrobr@gmail.com
• ट्विटर: FaridabadRegion, BallabgarhR
• व्हाट्सएप: 9267900670, 8053560069, 8527573711, 9999773391, 9416527770

इसके अतिरिक्त, नागरिक उपायुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय (फरीदाबाद/बल्लभगढ़) तथा संबंधित एसडीएम कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। डीसी विक्रम सिंह ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त शिकायतों की 24 घंटे के भीतर पुष्टि की जाएगी और 48 घंटे के अंदर संबंधित प्रवर्तन टीम कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही, जिला स्तर पर गठित समिति की मासिक बैठक आयोजित कर अनुपालना की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)