नाइट शेल्टर की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश
केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को समय पर मिले लाभ
फरीदाबाद। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त ( कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सरकार की नीतियों से अवगत कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह को नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं तथा स्ट्रीट वेंडर्स को एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ।इसलिए सभी संबंधित अधिकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
इसके अलावा निगम आयुक्त ने शहर में जॉब करने वाली महिलाओं के छोटे बच्चों के लिए चार स्थानों पर क्रेच (Creche) खोलने के भी निर्देश जारी किए हैं। इनमें एक क्रेच नगर निगम मुख्यालय, एक जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर, एक सिविल अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में तथा एक औद्योगिक क्षेत्र में खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी, क्योंकि वे अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में क्रेच में छोड़कर अपनी ड्यूटी कर सकेंगी।
इसके अलावा शहर में चल रहे नाइट शेल्टर की भी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं
नगर निगम द्वारा इन योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जल्द ही आवश्यक तैयारियां शुरू की जाएंगी।

