अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

 

फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने युसुफ वासी धौज, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित फतेहपुर तंगा नहर के पास से, क्राईम ब्रांच AVTS 1 की टीम ने परवेश वासी राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर-58 एरिया से व क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने साबीर वासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित दशहरा ग्राउंड, NIT से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *