महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गृह सहायिका महिलाओं का हुआ सम्मान।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के निर्देशानुसार बल्लभगढ़ के सेक्टर 64 स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलिगेट व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका मनोज अग्रवाल के द्वारा ‘मेरी सखी’ अभियान का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका यादव ने बताया की महिला कांग्रेस के इस विशेष अभियान के तहत समाज की गृह सहायिका महिलाएं जो घरों में कार्य कर परिवार का पालन करती हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कहा की ‘मेरी सखी’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह महिला सम्मान का पर्व है। जब गृह सहायिका महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा और सम्मान मिलेगा, तभी महिला सशक्तिकरण का सपना साकार होगा। वास्तव में यही महिलाएं हमारे समाज और देश के विकास की सच्ची आधारशीला हैं। प्रियंका अग्रवाल ने आगे कहा की आज देश की समस्त महिलाशक्ति को महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देती हैं।

कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं की बराबरी, हक और सम्मान के लिए समर्पित व संघर्षशील रही है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर अंतरिक्ष की उड़ान तक, राष्ट्र निर्माण हमारे देश की आधी आबादी ने पूरा योगदान दिया है। महिला कांग्रेस की ये ज़िम्मेदारी है कि वो सड़क से लेकर संसद तक हमारी महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करें और महिला असुरक्षा, कार्यस्थल में भागीदारी, महँगाई, बेरोज़गारी, समाजिक शोषण, असमानता, और स्त्री द्वेषी मानसिकता के ख़िलाफ़ जागरूकता पैदा करें और देश की महिलाओं की आवाज़ बुलंद करने में अपनी सहभागिता निभाए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी व गजना लाम्बा, महिला कांग्रेस पलवल की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, सेवादल सचिव नसीमा खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री धर्मवती, कमलेश, मोनिका मित्तल, दीप्ती गोयल, सुनीता पांचाल, सरोज भाटी, रेखा प्रधान, प्रीति सैनी सहित सैंकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)