-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय
-एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी
-नगर शोभा यात्रा में मनोहारी झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन
पलवल, 30 नवंबर।
 ऐतिहासिक बृज नगरी पलवल रविवार को उस समय गीतामय हो गई, जब नगर में श्रीमद्भगवद्गीता की भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली गई। गीता की जय-जयकार के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। महान ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता की शोभा यात्रा पलवल शहर में जिस भी मार्ग से होकर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भगवत गीता के समक्ष शीश नवाकर नमन कर आशीर्वाद लिया। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को पलवल शहर में श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित निकाली गई भव्य नगर शोभा को एसडीएम पलवल ज्योति ने पलवल शहर के के सेक्टर-2 से झंड़ी दिखाकर रवाना किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली सहित ढोल-नगाड़ा पार्टी और बीन-ढफली पार्टी ने नाचते-गाते हुए लोगों में जोश-उमंग भरते का काम किया। पलवल वासियों ने पुष्प वर्षा कर नगर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
गीता नगर शोभा यात्रा में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली गई विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो देवलोक पृथ्वी पर अवतरित हो गया हो। इस शोभायात्रा में जिले के विभिन्न स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों व मंत्रों का उच्चारण करते हुए आगे बढ़ रहे थे। गीता की शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ घोड़ा बग्गी में श्रीमद्भगवद्गीता को विराजमान करके विधिवत पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। इनके पीछे राधा-कृष्ण, कृष्ण-अर्जुन, सेना सहित पांडव व अन्य झांकियां चली। इनके साथ-साथ ट्रेक्टर ट्राली में श£ोकोच्चारण करते हुए स्कूली बच्चों की झांकी भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी रही।


नगर शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत :
गीता नगर शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं की दो दर्जन से अधिक मनोहारी झांकियां निकाली गईं। गीता नगर शोभा यात्रा पलवल स्थित सेक्टर-2 सामुदायिक भवन से आरंभ होकर शहर के पंडित दीनदयाल चौक-क्लॉक टावर चौक, बाल भवन, मीनार गेट चौक ओल्ड जीटी रोड, रसूलपुर मोड ओल्ड जीटी रोड, आगरा चौक पलवल से होते हुए नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल पहुंची, जहां एसडीएम ज्योति ने श्रीमद्भगवद्गीता को पूर्ण श्रद्धा के साथ अपने मस्तक पर धारण कर मंच पर पुन: विराजमान किया। नगर शोभा यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं की ओर से जगह-जगह भव्य स्वागत अभिनंदन स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने नगर शोभा यात्रा में दिया सर्वधर्म सद्भाव का संदेश :
गीता नगर शोभा यात्रा में सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की ओर से बैंड बाजा, सपेरा बीन पार्टी, ढोल-नगाड़ा पार्टी, जियो गीता रथ, बी. के. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल द्वारा श्लोक उच्चारण व राधा कृष्ण की झांकी, होली चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल पलवल द्वारा राधा कृष्ण की झांकी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल ही जीवन है पर आधारित झांकी, खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम जी की झांकी, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झांकी व सर्वधर्म सद्भाव झांकियों ने भागीदारी की जो नगर वासियों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जिला के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद के मार्गदर्शन में गीता नगर शोभा यात्रा में सक्रिय भागीदारी करते हुए जन-जन को सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया।
सांस्कृतिक संध्या में बिंदु किंगर की पार्टी ने बांधा समा :
इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम ज्योति ने गीता जयंती समारोह के आयोजन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विभिन्न विभागों और धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन कर स्टॉलों पर मौजूद प्रतिनिधियों से जानकारी भी ली। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विख्यात कलाकार बिंदु किंगर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। इस अवसर पर अन्य लोक कलाकारों और विद्यार्थियों ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मन मोहकर मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक कलाकारों और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक उनकी कला की अद्भुत छटा में खो गए और पूरा माहौल मंत्रमुग्ध हो उठा।
ये रहे मौजूद :
गीता नगर शोभा यात्रा में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठ, प्रमुख सहयोगी एवं समाजसेवी कुबेर दत्त गौतम, डा. संपत्त सिंह, ज्योतिषाचार्य कुलदीप कौशिक, समाज सेवक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)