फरीदाबाद, 8 नवम्बर | फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह को आज गुरुद्वारा श्री हरकिशन जी पतशाही साहिब तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उनके प्रतिनिधि रविंदर राणा द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

यह सम्मान पत्र डीसी विक्रम सिंह को समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान तथा गुरु घर के प्रति निष्ठापूर्ण सेवा भाव हेतु भेंट किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त को गुरु घर में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

गुरुद्वारा श्री हरकिशन जी पतशाही साहिब तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उनके प्रतिनिधि रविंदर राणा ने कहा कि गत 24 अक्टूबर को ‘चरण सुहावे’ गुरु चरण यात्रा के फरीदाबाद में आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इस पवित्र यात्रा में अपनी सेवा प्रदान करने के लिए जिला उपायुक्त विक्रम सिंह सहित अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, नगराधीश अंकित कुमार तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ती को कमिटी की ओर से यह सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *