त्योहारों से आपसी प्रेम व सौहार्द को मिलता है बढ़ावा : राजेश गर्ग

फरीदाबाद, 22 फरवरी। जाट समाज द्वारा ‘होली के रंग – अपनों के संग’ थीम के तहत सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और फूलों की होली खेली। साथ ही यथार्थ अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के माध्यम से मौसमी बीमारियों व उनसे बचाव की जानकारी दी।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट जज राजेश गर्ग ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से आपसी सौहार्द और प्रेम की भावना प्रबल होती है तथा मनमुटाव दूर होते हैं। इस अवसर पर यथार्थ अस्पताल के न्यूरोसर्जन धर्मवीर सिंह फौजदार ने बाजार में मिलने वाले रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डालते हुए फूलों की होली को सुरक्षित और श्रेष्ठ विकल्प बताया।

जाट समाज फरीदाबाद के प्रधान जेपीएस सांगवान ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए भाईचारे और एकता का संदेश दिया। महासचिव एच.एस. मलिक ने समाज के जनकल्याणकारी कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था मेधावी छात्रों, शहीदों की विधवाओं, खिलाड़ियों और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सहयोग तथा निःशुल्क डिस्पेंसरी के माध्यम से इलाज व दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया—बृज कलाकारों की फूलों की होली व रासलीला, साथ ही हास्य-व्यंग्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने एक-दूसरे को गुलाल-फूलों से बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)