फरीदाबाद, 1 अगस्त।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा “सड़क सुरक्षा नियम – जीवन की सुरक्षा” विषय पर रैली का आयोजन शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव के सक्षम नेतृत्व में की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद जिले की 158 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पूरे जिले में रैलियों का आयोजन किया। रैली में छात्रों ने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन वाले पोस्टर और प्लेकार्ड लिए हुए जनता को जागरूक किया। उन्होंने “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी”, “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, जैसे नारों के माध्यम से आमजन को सतर्क रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सीजेएम रीतू यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, “जब हम स्वयं सड़क नियमों का पालन नहीं करते, तो दुर्घटनाओं के लिए भी हम ही जिम्मेदार होते हैं। हमें स्वयं आगे आकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

यह जागरूकता अभियान जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति समझ और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कल्याण हेतु लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)