नगर निगम मुख्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद, 5 मार्च।
आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अधीन ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल एवं सेंसस कमिश्नर ऑफ इंडिया द्वारा चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। नगर निगम फरीदाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 और 6 मार्च 2026 तक चलेगा। गुरुवार को कार्यक्रम का पहला दिन रहा, जिसमें अधिकारियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना विभाग, भारत सरकार से आए सहायक निदेशक-कम-डिविजनल जनसंख्या इंचार्ज फरीदाबाद कृष्ण कुमार तथा जिला समन्वय अधिकारी एवं मुख्य ट्रेनर प्रशांत शर्मा ने अधिकारियों को हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना की प्रक्रिया, घरों की सूची तैयार करने, परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र करने तथा निर्धारित प्रपत्रों को सही ढंग से भरने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

इस अवसर पर फरीदाबाद के जनगणना अधिकारी गौरव अंतिल भी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त-कम-मुख्य जनगणना अधिकारी फरीदाबाद धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार विभिन्न जोन में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है और सभी संबंधित अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

चार्ज अधिकारी के रूप में विकास कन्हैया (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी), सुमन रत्रा (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी), दिनेश (सुपरिटेंडेंट), दीपा पब्बी (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी), सृष्टि बब्बर (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी) तथा विनोद कुमार (जेडटीओ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहायक चार्ज अधिकारी के रूप में विजय सिंह (असिस्टेंट), संजीव (सुपरिटेंडेंट), पंकज कुमार (असिस्टेंट), नरेश कुमार (असिस्टेंट), नरेश (इंस्पेक्टर) और सतीश (इंस्पेक्टर) को नियुक्त किया गया है। वहीं चार्ज क्लर्क के रूप में सतेंद्र, दशरथ, अजीत, मनु, विजय और ऋषिकेश की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा जिला राजस्व अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, मास्टर ट्रेनर (ग्रामीण एवं शहरी) सहित फरीदाबाद की तीनों तहसीलों बल्लभगढ़, बड़खल और फरीदाबाद के तहसीलदार-कम-चार्ज अधिकारी, सभी जोनल टैक्सेशन अधिकारी-कम-चार्ज अधिकारी (शहरी), सदर कानूनगो (डीसी कार्यालय), संबंधित कानूनगो कार्यालय, नगर निगम फरीदाबाद द्वारा नामित जेई/अधिकारी तथा सभी जनगणना चार्ज क्लर्क (ग्रामीण एवं शहरी) भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, इसलिए सभी अधिकारी प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संकलन और रिपोर्टिंग प्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि आगामी जनगणना 2027 का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *