– विधायक मूलचंद शर्मा ने गीता जयंती महोत्सव में जनकल्याणकारी स्टॉलों का निरीक्षण किया

 

फरीदाबाद, 29 नवंबर। जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव–2025 का भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में शुभारंभ हुआ।

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने विभिन्न विभागों तथा सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गीता जयंती समारोह में भाग लेने वाले सभी नागरिकों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न विभागों की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। लगभग 42 स्टॉलों में जियो गीता, सिद्धदाता आश्रम, शुभ समय वैदिक फाउंडेशन, सनातन संस्था, श्री योग वेदांत सेवा समिति, ब्रह्मकुमारी, गोपाल गौशाला, विश्व हिन्दू परिषद, जिला रेड क्राॅस सोसायटी, इस्कोन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आयुष विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं कल्याण विभाग, दीना नाथ पब्लिक ट्रस्ट, राज्य महिला आयोग, संजीवनी गऊ लाइफ साइंस, पीओआईसीओएस, डीआरडीए, गायत्री परिवार ट्रस्ट फरीदाबाद और महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल थे।

विधायक ने प्रत्येक स्टॉल के माध्यम से जनहित और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यक्रम की प्रभावशीलता पर भी चर्चा की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को इन विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक का कहना था कि ऐसे कार्यक्रम न केवल गीता जयंती के महत्व को उजागर करते हैं, बल्कि समाज में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और नागरिकों के जागरूक होने में भी सहायक होते हैं। इस प्रकार यह महोत्सव सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ जनकल्याण का भी प्रमुख माध्यम बना।

इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया, जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर, एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, नगराधीश अंकित कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)