बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण व रजत पदक विजेता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सम्मानित


फरीदाबाद।
 हैदराबाद में आयोजित आईसीएन वल्र्डवाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 70 किलोग्राम भार वर्ग में संजय कालोनी बल्लभगढ़ के युवा जयदत्त ने स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर न केवल फरीदाबाद बल्कि समूचे हरियाणा का नाम देशभर में चमकाने का काम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने उन्हें उनके निवास स्थान पर जाकर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बलजीत कौशिक ने पदक विजेता जयदत्त की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि इस युवा ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर यह दिखला दिया कि अगर लक्ष्य पर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने जयदत्त के परिजनों को भी उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कामना की कि भविष्य में भी यह युवा ऐसे ही देश प्रदेश में पदक जीतकर फरीदाबाद का नाम गौरवान्वित करता रहेगा। जयदत्त ने बताया कि प्रतियोगिता में 450 से अधिक एथलीट मौजूद थे, जिन्हें पछाड़ते हुए उन्होंने विजयश्री हासिल की। इस मौके पर हरदत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, संतोष कौशिक, नेत्रपाल सिंह, शेर सिंह, नरेश कुमार, रामेश्वर गोयल, खेमचंद, नाहर सिंह, प्रवीण अग्रवाल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)